- पीएफआई के समर्थन में आए अंजुमन के पूर्व सचिव सैय्यद सरवर चिश्ती।
- ख्वाजा साहब की दरगाह में खादिम समुदाय का ही धार्मिक महत्व।
- देश के विभाजन के समय दीवान आले रसूल तो पाकिस्तान भाग गया था।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – ऑल इंडिया सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष और अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी सैय्यद नासीर चिश्ती ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ 21 अक्टूबर को जो बयान दिया उस पर अब दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैय्यद जादगान के पूर्व सचिव सरवर चिश्ती ने पलट वार किया है। चिश्ती का कहना है कि दीवान का परिवार हमेशा मुस्लिम विरोधी बयान देता है। ऐसे बयानों को लेकर पूर्व में दरगाह के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। दीवान के परिवार का मकसद सरकारों को खुश करने का रहता है, ताकि सुरक्षा प्राप्त की जाती रहे।
केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो दीवान का परिवार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करता था, अब जब भाजपा की सरकार है तो भाजपा के नेताओं के इशारे पर बयानबाज़ी करता है। दीवान के परिवार ने पीएफआई की जो निंदा की है वह पूरी तरह गलत है। पीएफआई दबे कुचले मुसलमानों की मदद करने वाला संगठन है। मैं पूरी तरह पीएफआई का समर्थन करता हंू। सरवर चिश्ती ने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह में जायरीन को सभी धार्मिक रस्में खादिम समुदाय ही करवाता है, इसलिए दरगाह के प्रतिनिधि होने का हक सिर्फ खादिमों को ही है। जब दीवान दरगाह में किसी जायरीन को जियारत करवाने का हक ही नहीं रखता है तो फिर स्वयं को दरगाह से कैसे जोड़ सकता है?
चिश्ती ने आारेप लगाया कि दीवान का परिवार अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ख्वाजा साहब की दरगाह के नाम का इस्तेमाल करता है। चिश्ती ने कहा कि दीवान के परिवार ने जो ऑल इंडिया सज्जादानशीन कौंसिल बनाई है उसका आम मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं है। इस कौंसिल का कोई महत्व नहीं है। यह कौंसिल सिर्फ कागजी है। दीवान का परिवार आए दिन दरगाह में खादिमों से भी विवाद करता है। चिश्ती ने कहा कि देश के विभाजन के समय तत्कालीन दरगाह दीवान आले रसूल पाकिस्तान भाग गया। दरगाह में दीवान की भूमिका तभी से समाप्त हो गई।
पीएफआई कट्टरपंथी और युवाओं को गलत राह पर ले जाने वाला संगठन है, दीवान परिवार के इस बयान का भी चिश्ती ने खंडन किया। उन्होंने पीएफआई को मुस्लिम हितैषी संगठन बताया। दरगाह में हो रही ताजा घटनाओं की और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 8290438878 पर सैय्यद सरवर चिश्ती से ली जा सकती है।







