137 केस एक्टिव के साथ कुल 67 कंटेंटमेंट जोन घोषित
राहुल सूर्यवंशी, (दादरा नगर हवेली -दमन-दीव ) – संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण में गुरूवार को एक साथ 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इसके साथ ही यहां पर कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 137 तक पहुंच गया है। जबकि दोनों जिलों में कुल 67 कंटेंटमेंट जोन घोषित किए गए है। गुरूवार को दोपहर 1 बजे तक दानह में 15 और दमण मेें 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इसके साथ ही दानह में 62 और दमण में 75 एक्टिव केस दर्ज किए गए है। जबकि दानह में 61 और दमण में 41 केस रिकवर बताए गए है। दानह के डिप्टी कलेक्टर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दानह में गुरूवार को 7 नए कंटेंटमेंट जोन घोषित किए गए है। इसके साथ ही अब दानह में कुल 36 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार ने महामारी के रूप मेंे घोषित कोविड-19 रोग के लिए अपनी तैयारियों में वृद्धि की है। इसके साथ ही प्रशासन ने कई विभागों के टीमों का गठन किया है। यह टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत है। जिला पंचायत द्वारा पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पंचायतों के 373 चॉल, 854 दुकानों एवं 721 व्यक्तिगत घरों सहित 7 इमारतों को किटाणुरहित किया। वहीं आईआईसी के तहत 786 चॉल में कुल 2821 लोगों को कोविड-19 रोग के रोकथाम एवं उससे बचाव के लिए जागरूक किया। दमण डिप्टी कलेक्टर चार्मी पारेख के अनुसार गुरूवार को 4 नए जोन के साथ कुल 31 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है। इसमें सर्वाधिक दाभेल में 14 नानी दमण में 8, कचीगाम में 7 और दुनेठा में 2 कंटेंटमेंट जोन शामिल है। जबकि दादरा नगर हवेली में 7 नए कंटेंटमेंट जोन में वेदांत रेसिडेंसी नरोली, वल्लभकृपा कचीगाम रोड नरोली, वनीताबेन की चाल चार रास्ता नरोली, रोहित वास, पानी की टंकी के सामने वाघछिपा, अमरनाथ महादेव मंदिर के सामने, खाडीपाडा-अथोला, योगी मिलन-ई बिल्डिंग, उल्टनफलिया, जैन स्विट, आंध्रा बैंक के सामने, दादरा शामिल है। इसके साथ ही दानह में कुल 36 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है।
उल्लंघन करने वाले लोगों से वसूला गया 20700 रु. जुर्माना
दादरा नगर हवेली प्रशासन की ओर से कोविड-19 के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को नियमित रूप से जुर्माना लगाया जा रहा है। गुरूवार को प्रशासनिक टीम ने सिलवासा नगरपालिका विस्तार और ग्राम पंचायत क्षेत्र में मास्क के बिना बाहर निकलने वाले, पांच से अधिक व्यक्ति इकठ्ठा होने पर एवं सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर कुल 20700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही साथ लोगों को घरों में ही रहने की सलाह देते हुए उन्हें मास्क एवं सैनेटाइजर भी उपलब्ध कराए गए। प्रशासनिक टीमों द्वारा मेडिकल स्टोर में आज 14 हैंड सैनेटाइजर, 150 मास्क और 4 हायपोक्लोराइड 0.5 प्रतिशत 100 मिली लीटर का वितरण किया गया। पालिका विस्तार में अब तक कुल 396 घरों को क्वारेंटाइन किया गया है।







