राहुल सूर्यवंशी, (दादरा नगर हवेली -दमन-दीव ) – दादरा नगर हवेली के दादरा स्थित सन फार्मा कंपनी के क्वालिटी कंट्रोल विभाग में तैनात गणदेवी तालुका का युवक बीते दिन संक्रमित हुआ था। इसके बाद 14 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। एक साथ 14 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से कंपनी को बंद कर दिया गया है। सभी पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया तथा सही इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगांे को भी क्वारेंटाइन किया गया। प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों और श्रमिकों की जांच के साथ साथ प्लांट बंद करते हुए सैनेटाइजेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इस कंपनी के प्लांट में हाईड्रोक्सिक्लोरोक्विन नामक दवा बनाई जाती है। जो कोरोना के लिए कारगर बताई जाती है। इसके अलावा यहां पर अन्य दवाइयों का भी उत्पादन किया जाता है। वर्तमान में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां दवाईयों का उत्पादन बंद कर दिया गया है। तथा इस कंपनी में आवागमन के लिए प्रतिबंध लगाते हुए यहां का इलाका सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सनफार्मा कंपनी के जो 14 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके परिवारजनों को भी क्वारेंटाइन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के घरों को भी सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।
Home Uncategorized दादरा नगर हवेली के दादरा में हाईड्रोक्सिक्लोरोक्विन दवा बनाने वाली सनफार्मा कंपनी...







