हाई स्कूल SSC (10वीं) में 94% मार्क्स लाकर लखनऊ शहर का नाम रौशन करने वाली अलीशा अन्सारी को मुबारक बाद देने का सिलसिला शुरू।

लखनऊ (सय्यद हुसेन) –उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल SSC (10वीं) में 94% मार्क्स लाकर लखनऊ शहर का नाम रौशन करने वाली अलीशा अन्सारी को संपूर्ण जनपद में समाजसेवियों द्वारा सन्मानित किया जा रहा है।
अलीशा के पिता श्री. रिजवान फज़ली जी सहायक अध्यापक के रूप में इंजीनियरिंग कालेज में कार्यरत हैं एवम् माॅं एक गृहणी हैं जिन्होंने अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए अपनी स्वेच्छा से नोकरी छोड़ पूरी तरह से बच्चों को समय देतीं है। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं अलीशा ने अपने परिवार को गौरवान्वित किया।
पिता रिज़वान बहुत खुश हैं अपनी खुशी का इज़हार करते हुए उन्होंने बताया कि मेरी बेटी ने मेरा नाम रौशन किया, कल तक उसे लोग मेरे नाम से जाना करते थे परन्तु आज उसके नाम से मुझे जाना जा रहा है कि मैं अलीशा का पिता हूं।
इस खुशी के मौके पर बधाई देने के लिए पहूंची सामाजिक कार्यकर्ता व अल्पसंख्यक विकास व सशक्तिकरण संस्था की उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्षा मोहतरमा ऊरूसा राणा ने कहा कि इस प्रकार के मेहनती, होनहार व काबिल बच्चे न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि संपूर्ण देश-विदेश के लिए गौरव का प्रतीक बनते है।
इस अवसर पर लखनऊ अल्पसंख्यक विकास व सशक्तिकरण संस्था के अध्यक्ष श्री सरफराज़ ज़ाहिद साहेब , आकिब मेराज खान साहेब , और वसीम खान साहेब, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here