दादरा नगर हवेली-दमण-दीव में 300 के पार हुए कोरोना पॉजिटिव

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव (राहुल सूर्यवंशी) – संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। अकेले दादरा नगर हवेली में सर्वाधिक एक ही दिन में 35 केस सामने आने के बाद लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि संघ प्रदेश प्रशासन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लाख प्रयास कर रहा है लेकिन फिर भी दिन ब दिन चौंकाने वाले कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े सामने आने के बाद प्रदेशवासी सकते में है। संपूर्ण भारत में तेजी से कोविड -19 का संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक संघ प्रदेश में भी संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 296 तक पहुंच गई है। दादरा नगर हवेली जिले मंे भी संक्रमित रोगियों की संख्या 152, दमन ज़िले में संक्रमित रोगियों की संख्या 130 एवं दीव ज़िले में संक्रमित रोगियों की संख्या 14 हो गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उपसचिव ने बताया है कि अब तक प्रदेश मंे कुल 132 कोरोना संक्रमित लोग संक्रमण मुक्त हो कर अपने घर वापस जा चुके है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों मंे दादरा नगर हवेली ज़िले के लोगों की संख्या 68, दमन ज़िले के 54 एवं दीव ज़िले के लोगो की संख्या 10 हो गई है। शुक्रवार तक प्रदेश में 163 कोविड 19 के एक्टिव मरीज है। जिनमें दादरा नगर हवेली मंे 83, दमन में 76 एवं दीव में 4 मरीज़ है। शुक्रवार को अकेले दानह में एक साथ 35 और दमण में 14 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है।
दादरा नगर हवेली के डिप्टी कलेक्टर डॉ अपूर्व शर्मा के अनुसार शुक्रवार को एक साथ 35 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए है। इसके साथ ही शुक्रवार को 7 मरीज ठीक होकर उन्हें छुट्‌टी भी दे दी गई है। प्रदेश में अब तक 68 मरीज ठीक हुए है जबकि एक केस माइग्रेटेड बताया गया है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को दानह में 10 नए कंटेंटमेंट जोन घोषित किए गए है। इसमें सिलवासा की पार्क सिटी, जस एक्सोटीका, इंदिरा नगर विजय भाई की चाल, नटवर अपार्टमेंट, पांचाल हाऊस-झंडा चौक, आलोक सिटी कॉलोनी, प्रमुख दर्पण-सामरवाणी, भगतपाडा-उमरकुई, पारसीपाडा-गलोंडा और सरकारी क्वार्ट्स गलोंडा पुलिस आउट पोस्ट शामिल है। इसके साथ ही दानह में अब तक कुल 46 कंटेंटमेंट जोन घोषित हुए है।
संघ प्रदेश दानह और-दमण-दीव में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 300 के पार हो गई है। लॉकडाउन के शुरूआत में संघ प्रदेश में सख्ती बरतने के बाद तीन महीनों तक ग्रीन जोन रहा संघ प्रदेश में देखते ही देखते मामले एक के बाद एक बढ़ने लगे। हालांकि संघ प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए प्रशासन कई प्रयास कर रहा है लेकिन फिर भी कहीं न कहीं लापरवाही के कारण प्रतिदिन संक्रमितों के आंकड़े चौकानें वाले सामने आ रहे है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्टिंग के साथ-साथ कंटेंटमेंट जोन में स्प्रेडिंग की प्रक्रिया भी अनवरत शुरू है। साथ ही साथ कोविड-19 के नियमों के पालन करने के लिए लोगों को नियमित अपील की जा रही है।
दमण: एक साथ 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस
दमण डिप्टी कलेक्टर चार्मी पारेख के अनुसार दमण जिले में शुक्रवार को एक साथ 14 नए केस कोराेना पॉजिटिव के दर्ज हुए है। जबकि 13 मरीज ठीक होकर उन्हें छुट्‌टी भी दे दी गई है। दमण में अब तक कोरोना के 76 एक्टिस केस दर्ज हुए है जबकि 54 केस रिकवर बताए गए है। शुक्रवार को दमण जिले में 7 नए कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है। इसमें उत्तर फलिया-नानी दमण, दुनेठा, दाभेल, रिंगणवाडा, कचीगाम और खारीवाड का इलाका शामिल है। दमण में सर्वाधिक कंटेंटमेंट जोन दाभेल में 17, कचीगाम में 8, दुनेठा में 3 और नानी दमण में 10 शामिल है। इसके साथ ही दमण में अब तक कुल 38 कंटेंटमेंट जोन घोषित किए गए है। प्रशासन की ओर से सभी कंटेंटमेंट जोन में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
वलसाड जिले में 7 नए पॉजिटिव केस दर्ज, अभी तक 4 मरीजों की हो चुकी है मौत
वलसाड| वलसाड जिले में शुक्रवार को एक साथ 7 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए है। इसमें वलसाड के 2 पुरूष, वापी के 4 (3 पुरूष और 1 महिला) और उमरगांव का 1 पुरूष मरीज शामिल है। इसके साथ ही वलसाड जिले में अब तक कुल 184 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए है। इसमें 104 केस एक्टिव है जबकि 59 केस ठीक होकर उन्हें छुट्‌टी भी दे दी गई है। जबकि अभी तक जिले में 4 मरीजों की मौत हो गई है। वलसाड प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को जनसेवा अस्पताल वापी में 32 वर्षीय पुरूष जो सब्जी मार्केट वापी मेें रहता था की मौत हो गई है। मृत्यु के पीछे पुख्ता जानकारी डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी लेकिन उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here