कंपनी में हफ्ता वसूली के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव (राहुल सूर्यवंशी) – दादरा नगर हवेली में स्थापित औद्योगिक इकाइयाें में हफ्ता वसूली के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार को यहां के रखोली स्थित एक कंपनी में कबाड़ उठाने वाले शख्स से हफ्ता मांगने के आरोपी में दानह पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रखोली पुलिस आउटपोस्ट थानान्तर्गत कराड स्थित नेशनल पॉलिप्लास्ट नामक कंपनी से कबाड़ निकालते समय विवाद हाे गया। इस संदर्भ में महेंद्र शंकर राजपुरोहित ने पुलिस में शिकायत की है कि जब वे कंपनी से सामान उठा रहे थे तभी अमित भीखू परमार, जुबेर शेख और संजय पाटिल नामक शख्स ने उनके वाहन को रोक दिया और इसके बाद विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में गुर नं 108/2020 तथा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में प्रशासक प्रफूल पटेल की आेर से कुछ दिनों पहले ही कबाड़ व्यावसायिकों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए गए है लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए हफ्ताखोरों को सख्त चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here