अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर महिला के साथ बेरहमी। चोटी पकड़ कर घसीटा।

ajmer-dargah
संग्रहित छायाचित्र
  • पुलिस अब जायरीन युवक की तलाश कर रही है।
  • महिला पर मोबाइल चुराने का आरोप।

अजमेर (एस.पी.मित्तल) – गुरुवार 5 नवम्बर 2020 की शाम को अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर एक जायरीन युवक को एक महिला को बेरहमी से घसीटते हुए ले गया। निहत्थी महिला जब काबू में नहीं आई तो ताक़तवर युवक ने चोटी पकड़ कर बेरहमी के साथ घसीटा।

https://www.facebook.com/BulandPoliceTimes/videos/2106356856163697/?t=1

 

 

चोटी पकड़ते हुए ही महिला को सीढिय़ों पर चढ़ाया गया। जब महिला को चोटी पकड़कर घसीटा जा रहा था, तब उपस्थित लोग एक दर्शक बने हुए थे। बाल खींचने से महिला तिल मिला रही थी, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। दरगाह क्षेत्र के थानाधिकारी रमेन्द्र सिंह हाड़ा ने माना कि 5 नवम्बर की शाम को ही यह घटना घटी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ हो रही बेरहमी को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता। यदि महिला ने मोबाइल चुराया है तो पुलिस में शिकायत की जानी चाहिए थी। पुलिस थाना दरगाह के निकट ही है। हालांकि मोबाइल चोरी की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है। हो सकता है कि दरगाह जियारत के बाद संबंधित युवक अजमेर से बाहर चला गया हो।

 

 

बेरहमी गैर कानूनी:
दरगाह के बाहर महिला के साथ बेरहमी पूरी तरह गैर कानूनी है। किसी भी सभ्य समाज में एक महिला के साथ ऐसा सलूक नहीं किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेकर दंड देने लगेगा तो फिर प्रशासनिक तंत्र का क्या होगा? जब सरे आम किसी महिला के बाल खींचे जा रहे हो, तब उस महिला की पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है। सवाल उपस्थित लोगों पर भी हैं। लोग एक महिला के साथ हो रही बेरहमी को चुपचाप देखते रहे। यदि महिला ने कोई अपराध किया है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए। हमारा संविधान किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता है। अब पुलिस संबंधित युवक को पकड़कर महिला को न्याय दिलाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here