दरगाह के खादिम शेखजादा जुल्फिकार का इंतकाल।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम और खादिमों की संस्था शेखजादा अंजुमन के प्रतिनिधि जुल्फिकार चिश्ती का 9 जुलाई को तड़के इंतकाल हो गया। चिश्ती का शव दोपहर को ही दरगाह के निकट कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जूझारू प्रवृत्ति के शेखजादा सूफी मिशन सोसायटी के अध्यक्ष भी थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज पर भेजने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। खादिमों की समस्याओं को उठाने और दरगाह कमेटी की दोषपूर्ण नीतियों का विरोध करने में शेखजादा हमेशा आगे रहते थे। कोरोना काल में दरगाह क्षेत्र में फंसे चार हजार जायरीनों की घर वापसी में भी शेखजादा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंजुमन सैय्यद जादगान के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने जुल्फिकार चिश्ती के इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here