कांग्रेस के कार्यकर्ता संयम बरते। शिक्षा अधिकारी के कक्ष में हंगामा करने पर शहर अध्यक्ष जैन ने कहा।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – 8 जुलाई को अजमेर मुख्यालय के जिला शिक्षा अधिकारी देवी सिंह कच्छावा के कक्ष में हंगामे के प्रकरण में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संयम बरतना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और बीडी उद्योगपति हेमंत भाटी के नेतृत्व में 8 जुलाई को कांग्रेसियों के एक शिष्टमंडल ने कच्छावा से मुलाकात की थी। तब भाटी के समर्थको ने कच्छावा के कक्ष में हंगामा किया।

कार्यकर्ताओं में कच्छावा को भाजपा का दलाल तक कहा। कार्यकर्ताओं ने अपशब्द बोलते हुए आरोप लगाया कि कच्छावा कांग्रेस विचारधारा वाले शिक्षकों की अनदेखी कर रहे हैं। हालांकि कच्छावा ने ऐसे सभी आरोपों को गलत बताया। कच्छावा ने नाराज कार्यकर्ताओं के समक्ष वह फाइल रखी जिसमें कांग्रेस के ही नेताओं के सिफारिशी पत्र लगे हुए थे। कच्छावा ने कहा कि वे सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही कार्य कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में शहर अध्यक्ष विजय जैन कहना रहा कि कांग्रेस के किन्हीं कार्यकर्ताओं को किसी अधिकारी की कार्यशैली से शिकायत है तो संबंधित विभाग के मंत्री से शिकायत करने चाहिए। वैसे भी 8 जुलाई को ही स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अजमेर आए थे। कार्यकर्ताओं को मंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी चाहिए थी। कार्यकर्ताओं का यह समझना चाहिए कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार है। अधिकारी के कक्ष में हंगामे को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता। मालूम हो कि हेमंत भाटी के साथ युवक कांग्रेस के श्हर अध्यक्ष यासीर चिश्ती,प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील लारा, लोकेश शर्मा, रूपसिंह नायक, अब्दुल फरहान, हनीफ मारोठिया, चंदू पालीवाल, निर्मल बैरवाल, पार्षद चंदन सिंह, मोहित मल्होत्रा, कशिश बाहेला, अख्तर हुसैन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here