लॉक डाउन के कम्प्लीट पालन का पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – लॉक डाउन के कम्प्लीट पालन का पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कमिशनरेट पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए किया निरीक्षण, पुलिस की सक्रियता का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर पहुंचे हजरतगंज चौराहे पर, उन्होंने लॉक डाउन के बारे में पुलिस को ब्रीफ करते हुए दिए विभिन्न निर्देश, हजरतगंज के बाद उन्होंने राजधानी के विभिन्न इलाकों का भृमण कर लिया पुलिस की सक्रियता का जायजा।
रात 10:00 बजे से लगने वाले लॉकडाउन के मद्देनजर औचक निरीक्षण पर निकले पुलिस के आला अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार, औचक निरीक्षण के दौरान थाना सहादतगंज अंतर्गत चोर घाटी पर पहुंचे एडीसीपी एवं एसीपी चोर घाटी पेट्रोल पंप के पास आराम फरमाते अंडर ट्रेनिंग दरोगा और सिपाहियों को लगाई फटकार, कहा नौकरी करना है तो ढंग से करो वरना लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्यवाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here