बिहार (प्रतिनिधी) – सामाजिक संगठनों से जुडे युवा सईद हसीबुर रहमान को मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का बिहार प्रदेश प्रमुख बनाया गया है। राष्ट्रीय स्तर की यह स्वयंसेवी संस्था समूचे देश में मानवाधिकार तथा आपराधिक घटनाओं पर नजर रखता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद रजीउद्दीन ने हसीब को इस संगठन का बिहार प्रमुख मनोनीत किया है। बताना जरुरी है हसीब पिछले चुनाव में शेखपुरा विधानसभा से बसपा के अधिकृत उम्मीदवार के रुप में खडे हुए थे।







