
पुलिस कर्मी संक्रमित होने से मोहनलाल गंज कोतवाली सील।
लखनऊ (सरफराज जाहिद) – कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है। सोमवार को कई मोहल्लों में मरीजों की भरमार रही। वहीं पुलिस कर्मी संक्रमित होने से मोहनलाल गंज कोतवाली सील कर दी गई है। कुल 196 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2499 हो गई।
यह मरीज निराला नगर के दो, अमौसी के दो,वृंदावन के दो, बालागंज के दो, अलीगंज के पांच, राजाजीपुरम के पांच, आलमबाग के नौ, याहियागंज के एक, मोहनलालगंज के दो, गोमती नगर के 15, राजेंद्र नगर के तीन, मानक नगर में एक, आशियाना में एक, चिनहट में पांच, इंदिरा नगर मेें सात, गढ़ी कनौरा में एक, विक्रमादित्य मार्ग के दो, रज्जब गंज में छह, जानकीपुरम में 12, सरफराजगंज में एक, देवरी के चार, सर्वोदय नगर में एक, त्रिवेणी नगर में तीन, कृष्णा नगर मेें एक, सरोजनी नगर में तीन, सहादतगंज में एक, गोलागंज में एक, मेहंदी गंज में चार, एलडीए में तीन , एंबुलेंस दफ्तर के नौ, जॉपलिंग रोड 17 रकाबगंज का एक, अमीनाबाद में तीन, रानीगंज में तीन, लाल कुआं में चार, रायबरेली रोड का एक, डालीगंज में तीन, कैसरबाग में एक, बालू अड्डा में एक, सालेनगर में एक, चौक में पांच, राजा बाजार में दो, फैजाबाद रोड का एक, पुराना बादशाह नगर में दो, आइएम रोड का एक, कुर्सी रोड के दो, महानगर के छह, नरही का एक,ठाकुरगंज के दो, ऐशबाग में एक, मानक नगर में एक व टिकैत गंज में एक कोरोना मरीज पाया गया है। इस दौरान 21 रोगियों ने अस्पतालों से काेरोना से जंग जीती। सीएमओ ने 55 क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने के लिए डीएम को पत्र भेजा। वहीं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 833 लोगों का सैंपल संग्रह कर भेजा गया।
शहर में कई परिवारों के सभी सदस्य संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब जॉपलिंग रोड के एक परिवार में 17 लोगों में वायरय की पुष्टि हुई है। यह अब तक के एक परिवार में सबसे अधिक मरीजों की संख्या रही। इससे पहले कैंट के एक परिवार में 14 के करीब मरीज संक्रमित पाए गए।
सिविल अस्पताल में आठ वर्ष के बच्चे को चोट लगने पर भर्ती किया गया। उसमें जांच में कोरोना पाया गया। ऐसे में जिस यूनिट में वह भर्ती था, उसे सैनिटाइज कर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। उधर, मोहनलालगंज के सिसेंडी में एक किशोरी में कोरोना की पुष्टि हुई है।







