लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – सीबीएसई 12वीं क्लास के नतीजे आए, लखनऊ की दिव्यांशी जैन का कमाल…हासिल किए ६०० में से ६०० नंबर. इसी तरह शहर के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल आरएलबी इंदिरा नगर की श्रेया श्रीवास्तव व यश राज सिंह राठौर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। आरएलबी की ही आस्था त्रिपाठी, समीर 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सीबीएसई में लखनऊ की दिव्यांशी जैन का शत प्रतिशत प्रदर्शन रहा। उन्होंने 600 में से 600 अंक यानी हर विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दिव्यांशी के शोध के क्षेत्र में जाना चाहती हैं इतिहास: 100/100, अंग्रेज़ी: 100/100, संस्कृत: 100/100, भूगोल: 100/100, अर्थशास्त्र: 100/100, इंश्योरेंस: 100/100, रिज़ल्ट: 100%







