महाराष्ट्र (ठाणे) थाने जनपद में भाजपा का उत्तर भारतीय खेमे में जोर आजमाइस शुरू

thane-bjp

2022 में टीएमसी पर खिलेगा भाजपा का कमल – आमदार निरंजन डावखरे

थाने (उपसंपादक सतीश बनसोडे) – थाने भाजपा की कमान जबसे भाजपा शिक्षक संघ आमदार निरंजन डावखरे के हाथ मे गयी है तभी से भाजपा पार्टी द्वारा लगातार एक के बाद एक जमीनी कार्यक्रम कभी भोज्य के माध्यम से तो कभी खिचड़ी मिलन समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओ को जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है जिसे कभी संक्रांती मिलन तो कभी लिट्टी चोखा का नाम दिया जा रहा है ।

वैसे कुछ दिन पहले डोम्बिवली शहर में दिनेश दुबे के अगुआई में लिट्टी चोखा भोज्य के माध्यम से सैकड़ो कार्यकर्ताओ को सक्रियता का बोध कराया गया जिसमें अमरजीत मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे । वहीं दूसरी तरफ 16 जनवरी को ठाणे पश्चिम में उ भा मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्वारा संक्रांती मिलन पर खिचड़ी का कार्यक्रम आयोजीत रहा जिसने स्थानिक मृदभाषी भाजपा विधायक संजय जी केलकर एवं निरंजन डावखरे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेniranjan-davkhare

वर्ष 2022 के टीएमसी चुनाव में जीत के साथ कमल खिलाने की बात काफी जोर शोर से की जिसके बाद 18 जनवरी को दिवा में थाने शहर भाजपा उपाध्यक्ष दिवा निवासी नीलेश पाटिल के मार्गदर्शन में भी ऐसा कार्यक्रम नियोजित रहा जिसमे भी सैकड़ों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी देखी गयी अब दिनांक 19 जनवरी 2021को येऊर स्वानंद बाबा आश्रम में महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उ भा मोर्चा के प्रदेश कार्यकर्ताओ तथा समाजसेवी योगेश दुबे तथा समाजसेवी अरुण शुक्ला युथ टीम के सदस्यों द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय स्वादिस्ट बाटी चोखा एवं कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम में स्थानिक भाजपा विधायक संजय जी केलकर , भाजपा नगर सेवकों समेत भाजपा नेत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता स्वेता शालिनी जी की उपस्थिती के साथ काफी लोगों की उपस्थित रही ।

जबकि इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों में श्रीकांत दुबे , के पी मिश्रा , शैलेश मिश्रा , विपिन पाण्डेय समेत सैकड़ों की संख्या में नामचीन समाजसेवी लोग मौजूद रहे । अब अगर भाजपा इसी अंदाज में लंबी पारी खेलती है तो निश्चित ही टीएमसी ही नहीं बल्कि बीएमसी पर भी कमल खिला सकती है क्योंकि कहा जाता है कि एक एक से ग्यारह होते हैं ।

bjp-thane

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here