छत्तीसगड (विशेष प्रतिनिधी) – आज 24 जनवरी को अंतर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर निराला नगर बिलासपुर में एक रूपया मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा के द्वारा छोटी छोटी बालिकाओं को स्टेशनरी का सामान दिया गया साथ मे गुड टच बेड टच के साथ बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया

सुश्री सीमा वर्मा का मानना है शिक्षा के माध्यम से समाज में फैली हुई बुराई को कम किया जा सकता है सुश्री सीमा वर्मा के द्वारा 2016 से शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया जा रहा इनकी खासियत यह है कि यह खुद एक स्टूडेंट है







