हिन्दुस्तान के खिलाफ नापाकिस्तान की ‘खेतों वाली साजिश’

नई दिल्ली – भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. ऐसे हज़ार नापाक मंसूबे भारत पहले भी ध्वस्त कर चुका है लेकिन बेशर्म मुल्क के महाबेशरम हुक्मरान अब तक इन नाकाम कोशिशों को अंजाम देने से थके नहीं हैं. अब सामने आई है भारत के खिलाफ इस नामुराद पड़ोसी देश की नई ‘खेतों वाली साजिश’.
ज़ाहिर है खेतों को माध्यम बना कर भारत के खिलाफ अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश है ये खेतों वाली साजिश. पाकिस्तान ने पंजाब और जम्मू में अंतरर्राष्ट्रीय सीमा से सटे विशाल खेतों को इस साजिश का केंद्र बिंदु बनाया है और इन खेतों का इस्तेमाल ये मुल्क भारत में स्मगलिंग करने के लिए कर रहा है और साथ ही इन खेतों में छुप कर पकिस्तान के लोग भारतीय सुरक्षा बलों के मूवमेंट पर नज़र रखने की कोशिश भी कर रहे हैं.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान जम्मू सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ और ड्रोन के माध्यम से हथियारों की स्मगलिंग करने की कोशिशों में नाकाम रहा है लेकिन अब वह नई साजिश पर काम कर रहा है. जम्मू और पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे खेतों में पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देने की ताक में है. ये यहां के वो खेत हैं जो सामरिक रूप से पाकिस्तान के लिए बहुत काम के हैं.
जिन खेतों का इस्तेमाल अब पाकिस्तान चोरी से छुप छुप के भारत के खिलाफ करने की साजिश रच रहा है वे दरअसल जम्मू और पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे हुए हैं. यहां की भारत-पकिस्तान सीमा की संरचना इस प्रकार की है कि यहां सीमा पर हुई तारबंदी के बिलकुल करीब समानांतर रूप से दोनों देशों के खेत स्थित हैं. चूंकि सीमा पर तारबंदी है ऐसे में इन खेतों में छुप कर भारतीय इलाके में नज़र रखना आसान है और इसी बात का फायदा पाकिस्तान उठाने की तमन्ना पाले हुए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here