मोहम्मद फिल्म पर तुरन्त रोक लगाई जाए

लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – मुल्के ईरान मे बनी फिल्म (मोहम्मद द मैसेंजर्स अॉफ गार्ड) जो कि 21 जुलाई से हिन्दुस्तान मे रिलीज़ होने जाने के खिलाफ आल इंडिया मोहम्मदी मिशन अध्यक्ष हज़रत सैय्यद अय्यूब अशरफ किछौछवी ने केन्द्र सरकार से माँग की है कि ऐसी फिल्म पर तुरन्त रोक लगाई जाए इस फिल्म मे पैगम्बरे इस्लाम की शान मे गुस्ताखी की गई है जो कि नाकाबिले बर्दाश्त है मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है लेकिन पैगम्बरे इस्लाम की शान मे तौहीन नही बर्दाश्त करेगा इस फिल्म मे पैगम्बरे इस्लाम के फोटो सहित कई अन्य चीज़ है जिससे साफतौर पर तौहीन देखी जा सकती है जिसको लेकर मुल्क के विभिन्न शहरों मे विरोध हो रहा रहा है केन्द्र सरकार को चाहिए कि इस फिल्म पर तुरन्त बैन लगाएं ताकि पैगम्बरे इस्लाम से मोहब्बत और उन पर जान निछावर करने वाले गुलामने रसूल र्को राहत मिले अगर फिल्म हिन्दुस्तान के सिनेमाघरो मे लगती है तो उसके दुषपरिणाम सामने आ सकते केन्द्र सरकार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शीघ्र निर्णय लेकर भारत की मुस्लिम जनता को इत्मीनान दिलाए इस तरह की फिल्मों प्रसारण देश हीत मे नही है आज हमारा मुल्क कोरोना महामारी से झुझ रहा है जिससे हम सबको निकलना है यह फिल्म ऐसे माहौल मे लोगों को मानसिक रूप पर परेशान करेगी और वह सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here