संक्रमण की रोकथाम के लियें प्रदेश में शुरू किया गया कोविड-19 के रैपिड एंटीजन टेस्ट, संक्रमितों की हो सकेगी जल्दी पहचान

संकर्मितों की जल्दी पहचान करना है प्रशासन का लक्ष्य

राहुल सूर्यवंशी (दादरा नगर हवेली-दमण दीव) – कोविड -19 की रोकथाम के लियें प्रशासन संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव द्वारा सदेव नवीनतम टेक्नालजी का इस्तेमाल करता है| इसी क्रम मे आज प्रशासन ने फिर एक महवपूर्ण कदम उठाया है |इसके अंतर्गत प्रदेश में कोविड -19 के रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है| आज दादरा नगर हवेली की अलोक इंडस्ट्रीस एवं दमन की टेम्पल पैकेजिंग ओर क्रिएटिव गारमेंट्स मे प्रदेश से बहार से प्रतिदिन काम करने आने वाले 112 औद्योगिक कर्मचारियों की कोविड -19 के रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा जाँच की गयी | जिसमे से 10 लोगो की रिपोर्ट कोविड -19 पॉजिटिव आयी | सभी कोविड 19 पॉजिटिव लोगो की सूचना संबंधित ज़िलो के सक्षम अधिकारियों को दी जा चुकी है | कोविड 19 रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा सिर्फ 30 मिनट मे संक्रमित व्यक्ति का पता लगाया जा सकता है |प्रदेश में यह सुविधा शुरू हो जाने से एक ओर कोविड 19 से संक्रमित व्यक्ति की जल्दी पहचान करने में मदद मिलेगी दूसरी ओर इस के संक्रमण की रोकथाम में भी मदद मिलेगी | इस के अतिरिक्त कोविड -19 के लक्षण का जल्दी पता लगाने के लिये प्रदेश मे 730 टीमों का गठन किया गया है जो घर- घर जा कर लोगो की जाँच कर रही है एवं इस बीमारी से बचने के तरीको के बारे मे बता रही है| यदि किसी व्यक्ति मे सर्दी, खाँसी, जुकाम, बुखार, स्वाद एवं गंध का न आना, दस्त एवं साँस लेने मे परेशानी जेसे जैसे लक्षण दिखाई देते हो तो तो यह टीमे उस व्यक्ति को तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र गहन जाँच के लिए भेज देती है| प्रदेश कम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए भी प्रशासन की ओर से 18 मोबाइल मेडिकल टीमे भी बनाई गयी है| यह मोबाइल मेडिकल टीमे प्रतिदिन प्रदेश की औधोगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य जाँच कर रही है एवं कोविड – 19 बीमारी से बचने के उपाय बता रही है। इस के अतिरिक्त यह मोबाइल मेडिकल टीमे यह सुनिश्चित करती है की औधोगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की और से बनाये गए नियमो का औधोगिक इकाइयों में पूर्ण रूप से पालन हो| प्रशासन का पूर्ण रूप से लक्ष्य है की अधिक से अधिक लोगो की जाँच हो ओर संकर्मितों का जल्दी से जल्दी पहचान हो | संक्रमित व्यक्ति जल्दी पता लगने से एक ओर उसके इलाज मे मदद मिलती है वही दूसरी ओर संक्रमण की भी रोकथाम होती है |
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दानह और दमण-दीव के उप सचिव के अनुसार शनिवार को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव में संक्रमित लोगों की संख्या 653 हो गई है। दादरा नगर हवेली ज़िले मे भी संक्रमित रोगियो की संख्या 285, दमन ज़िले मे भी संक्रमित रोगियो की संख्या 331 एवं दीव ज़िले मे भी संक्रमित रोगियो की संख्या 37 हो गयी है। अब तक प्रदेश मे कुल 436 कोरोना संक्रमित लोग, संक्रमण मुक्त हो कर अपने घर वापस जा चुके है| संक्रमण मुक्त हुए लोगो मे दादरा नगर हवेली ज़िले के लोगो की संख्या 187, दमन ज़िले के लोगो की संख्या 228 एवं दीव ज़िले के लोगो की संख्या 21 हो गयी है। आज प्रदेश में 205 कोविड 19 के एक्टिव मरीज है| जिनमे दादरा नगर हवेली ज़िले मे 92, दमन ज़िले मे 101एवं दीव ज़िले मे 12 लोग शामिल है| प्रदेश में कोविड 19 के कुल 9 मरीज़ प्रदेश से बाहर चले गए है जिनमे दादरा नगर हवेली ज़िले से 5, दमन ज़िले से 1 एवं दीव ज़िले से 3 मरीज़ है| दादरा नगर हवेली एवं दमन ज़िले मे एक–एक लोगों की मृत्यु हुई है| प्रदेश में कुल 176 कंटेनमेंट जोन हैं जिनमे से दादरा नगर हवेली ज़िले में 103, दमन ज़िले 61 एवं दीव ज़िले में 12 कंटेनमेंट जोन हैं। प्रदेश में पाए गए अधिकांश मरीजों में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here