दानह में 20 नए पॉजिटिव केस दर्ज, एक्टिव केस 92, कंटेंटमेंट जोन 103

राहुल सूर्यवंशी (दानह-दमण दीव) – शनिवार को दादरा नगर हवेली में कोरोना पॉजिटिव के 20 नए केस दर्ज किए गए है। जिला प्रशासन के अनुसार 18 जुलाई दोपहर 2 बजे तक दानह में कुल 92 कोविड-19 के सक्रिय मामले है। अब तक 187 लोक रिकवर हो चुके है। 5 माइग्रेटेड है और एक की मृत्यु दर्ज हो गई है। शनिवार को दर्ज किए गए 20 पॉजिटिव मामलों में 10 पॉजिटिव केस इन्फ्लूएंजा जैसे बीमारी के पेशंट है। 6 पॉजिटिव केस पहले के पॉजिटिव पेशंट के लॉ रिस्क कांटैक्ट है। 3 नए पॉजिटिव केस जो रेंडम स्क्रीनिंग के दौरान सामने आए है जबकि 1 पॉजिटिव केस पहले के पॉजिटिव पेशंट के हाई रिस्क कांटैक्ट बताया गया है। शनिवार को 3 मरीज ठीक होने के बाद उन्हंे छुट्‌टी दे दी गई है। एक साथ 20 केस सामने आने के बाद प्रशासन ने 12 नए कंटेंटमेंट जोन बनाए है। जिसमें टोकरखाडा का ठाकोर काॅम्पलेक्स, बाविसा फलिया मेें राकेशभाई की चाल और कुरेशी हाऊस, डोकमरडी में प्राइम टॉवर, आमली मेें शैलेषभाई की चाल, बालाजी मंदिर रोड पर साई श्रृष्टी अपार्टमेंट, बालाजी रेजिडेंसी, सामरवरणी में कृष्ण अपार्टमेंट और सुरेशभाई की चाल, मसाट में स्प्रिंग सिटी ऑरेंज बिल्डिंग, अथोला में जितेंद्रभाई की चाल और दादरा में देवम कॉम्पलेक्स को शामिल किया गया है। इस तरह वर्तमान में दानह में कुल 103 कंटेंटमेंट जोन बने हुए है। जिसमें दादरा में 6, नरोली में 10, सामरवरणी में 12, रखोली में 1, खरडपाडा में 1, खानवेल में 4, सिंदोनी में 1, गलोंडा में 5, सायली में 2, मसाट में 2, सुरंगी में 1 अौर सिलवासा पालिका विस्तार मेंं सर्वाधिक 58 जोन शामिल है। जिला प्रशासन के अनुसार मास्क के बिना बाहर निकलना, पांच से अधिक व्यक्ति इकट्‌ठा होने पर एवं सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पालिका विस्तार से 3800 रुपए और ग्राम पंचायत विस्तार से 6400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। शनिवार तक पालिका विस्तार में कुल 997 घरों को क्वारेंटाइन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here