माहिती अधिकार कार्यकर्ता दीपककुमार गुप्ता ने कियी गरीब किसान की मदद।

जलगाव (विशेष प्रतिनिधी) – एक किसानने व्हाट्सऐप पर 16 जुलाई 2020 को रात 8 बजकर 47 मिनिट पर सामाजिक व माहिती अधिकार कार्यकर्ता दीपककुमार गुप्ता को पोस्ट करते हुए मदद मांगी की उसकी शेत पर जिस DP से लाइट सप्लाई होती थी वह DP 10 से 12 दिन पहले जल गई है जिससे शेत के जनावरो को पानी नहीं , खेत मे फवारणी करने को पानी नहीं , और लाइनमेन से लेकर इंजीनियर तक DP बदलने के लिए सभी के चक्कर लगाने के बाद भी DP को बदलकर नहीं लगाया गया और कहां जा रहा है की DP उपलब्ध नहीं है , आप मेरी मदद करो ।
दीपककुमार गुप्ताने उन्हें तुरुंत कॉल किया और 17 तारीख को महावितरण के ऑफिस में मिलने को बुलाया जिसके अनुसार दोपहर 3 बजे के लगभग महावितरण के अधिकारियों से मिले और उनको 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए उनसे दीपककुमारने कहा की आपने अगर 72 घंटे के भीतर DP नहीं लगाई तो आपको इस DP पर जितने भी ( अंदाजन 20 ) कनेक्शन है उन्हें महावितरण की SOP के हिसाब से प्रत्येक को 100 रुपये रोज ( जब तक DP नहीं बैठ जाती ) नुकसान भरपाई हर किसान को देनी होंगी और यह दंड संबंधित अधिकारियों / कर्मचारियों की पगार में से कट हो इसके लिए में पाठपुरावा करूंगा, यह बोलकर हम वापस आ गये।
आज दि 19 जुलाई को लगभग 11 बजे दीपककुमार गुप्ता को किसान सुनील पाटिल का फोन आया और उन्होंने कहाँ, “भाऊ आपका धन्यवाद मुझे वायरमैन का फोन आया और वह DP बदलने आ रहे है , उसके बाद लगभग 1.30 बजे कॉल आया की DP बदल गई है और जो DP के लिए में इतने दिन से चक्कर लगा रहा था आपके कारण 48 घंटे से भी कम समय में बदलकर चालू हो गई”.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here