मुंबई (उपसंपादक पंकजनाथ तिवारी) – कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से देशभर में फैल रही है। इस महामारी की चपेट में अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
योगी आदित्यनाथ जी हुए सेल्फ आइसोलेट योगी आदित्याथ जी ने ट्वीट करते हुए लिखा-शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं।
प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021
सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।






