अजमेर में कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क भोजन के साथ साथ रक्त और प्लाज्मा भी उपलब्ध कराएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।

  • कार्यकर्ताओं की मोबाइल नम्बर भी जारी किए।
  • विधायक देवनानी ने सैनिटाइजर मशीनों का वितरण किया।

अजमेर (एस.पी.मित्तल) – कोरोना काल में संक्रमित मरीजों और उनके परिजन के लिए अजमेर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने प्रेरणादायक पहल की है। संघ के अजयमेरु महानगर के संघ चालक सुनील दत्त जैन ने बताया कि संबंधित कार्यकर्ताओं को फोन कर सुविधा प्राप्त की जा सकती है। अजमेर के जेएलएन अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने मरीजों का इलाज करवाने के लिए अजमेर आए हुए हैं।

चूंकि लॉकडाउन चल रहा है, इसलिए बाजार बंद हैं। ऐसे में लोगों को ठहरने और भोजन की समस्या हो रही है। संघ ने ऐसे लोगों के लिए अस्पताल के निकट ही राजहंस वाटिका में व्यवस्था की है।

संघ के कार्यकर्ता कैलाश कच्छावा (9414379001) तथा शशि प्रकाश इंदौरिया (9414666374) से संपर्क कर आवास और भोजन की निशुल्क व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं। जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से मरीजों को रक्त और प्लाज्मा की भी जरूरत पड़ रही है। इसके लिए मनोज जोशी (9828521388) तथा शैलेन्द्र वर्मा (8005520093) से संपर्क कर सकते हैं। मिलान होने पर ही प्लाज्मा उपलब्ध करवाया जाएगा। जैन ने बताया कि ऐसे बहुत से परिवार है जिनके घरों में एक या एक से अधिक सदस्य संक्रमित हैं। ऐसे घरों में भोजन बनाने की समस्या है। जरूरतमंद परिवार मोबाइल नम्बर 9828171560 पर निरंजन शर्मा से संवाद कर अपने घर पर भोजन के पैकेट मंगवा सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा की व्यवस्था भी की गई है। मोबाइल नम्बर 9352008347 पर मोहन खंडेलवाल से संवाद कर काढ़ा मंगवाया जा सकता है। अन्य चिकित्सा संबंधी सुविधा प्राप्त करने के लिए अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन (9414241415), पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश खत्री (9460707810) तथा लेखराज सिंह राठौड़ (9413224051) से संवाद किया जा सकता है।

सैनिटाइजर मशीनों का वितरण:
कोरोना काल में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने का क्रम क्षेत्रीय विधायक वासुदेव देवनानी ने जारी रखा है। 3 मई को देवनानी ने अपने क्षेत्र के पार्षदों और प्रमुख व्यक्तियों को सैनिटाइजर मशीन नि:शुल्क दी है। इस मशीन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी के साथ अपने घर या आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कर सकता है। देवनानी ने बताया कि इस मशीन के साथ 10 लीटर सैनिटाइजर भी निशुल्क दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here