लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन ) – पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मध्यम वर्गीय परिवारो के फीस माफी आंदोलन मे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उ.प्र. अभिभावक विचार मंच के तत्वावधान मे अभिभावको ने संजय वन किदवई नगर चौराहे पर 5 बजे से एकत्रित होना शुरू हो गए थे अभिवावक हाथों मे तख्तिया लिऐ नारे लगा रहे थे शिक्षा है व्यापार नही ये लूट हमें स्वीकार नहीं नो स्कूँल नो फीस अभिवावको को संबोधित करते हुए सयोजक मनीष शर्मा व विनीतकपूर ने सयुंक्त रूप से कहा की कानपुर समेत पूरे प्रदेश मे.अभिवावक सडकों पर उतर कर लोकतांत्रिक तरीके से विद्यालयो द्वारा संतुलित फीस लिए जाने की मांग कर रहा है पंजाब व गुजरात मे सरकारो ने अभिवावको को राहत भी प्रदान की है बिहार व पश्चिम बंगाल. मे भाजपा के नेता फीसमाफी की मांग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार के कानो मे जू नहीं रेंग रही ये दोहरा चरित्र क्यो ?आंदोलन मे प्रमुख रूप से मनीष शर्मा पूर्व पार्षद विनीतकपूर प्रदीप त्रिपाठी राजीवशुक्ला सुनील मिश्रा अरूण त्रिपाठी रमाशंकर द्विवेदी. लालाठाकुर सचिन शर्मा देवेश द्विवेदी राकेश मिश्रा मनीष मिश्रा सौरभ त्रिपाठी अरूण तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







