भीलवाडा(राजस्थान)कमल टेलर – भीलवाड़ा जिले के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीन कार्यरत विगत 3 साल से कार्यरत पंचायत सहायको को विगत 4 माह से मानदेय नही मिल रहा है इस कारण पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय होती जा रही है जबकि ये पंचायत सहायक अल्प वेतनभागी है । पूर्व में 10 साल विद्यार्थी मित्र के रुप में अल्प वेतन पर कार्य कर चुके हैं
भीलवाड़ा जिले के पंचायत सहायकों द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बार-बार ज्ञापित कर मानदेय भुगतान की मांग की गई, लेकिन हाल ही में जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा भुगतान के आदेश नहीं किये जा रहे हैं इस पर जिले के समस्त ग्राम पंचायत सहायको ने मुख्य जिलाकार्यकारी अधिकारी से मिलकर आदेश को संशोधित कराने की मांग कि क्योंकि जिलें की लगभग सभी ग्राम पंचायतों मे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा निजी आय की अनुपलब्धता बतायी। पंचायत सहायक संघ द्वारा अतिरिक्त मुख्य जिला कार्यकारी अधिकारी को बताया कि अन्य जिलो प्रतापगढ, जैसेलमेर, चुरू, डूंगरपुर, धोलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर, सहित राज्य के सभी जिलो मे जिस प्रकार मानदेय भुगतान के आदेश हुए है उसी तर्ज पर मानदेय भुगतान के आदेश करवाये जावें।
क्योंकि राज्य के अन्य सभी जिलो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा समस्त विकास अधिकारीयों को आदेशित कर ग्राम पंचायत सहायको को ग्राम पंचायत स्तर पर मौजूद एसएफसी /एफएफसी/किसी भी अन्य बजट से मानदेय भुगतान करवाने के आदेश पारित किये जा रहे है ताकि बाद मे उसका पंचायत सहायको के मद से समायोजन कर लिया जावें
जिला उपाध्यक्ष कमल टेलर ने बताया कि जिले के समस्त ग्राम पंचायत सहायको ने इस कोविड-19 (कोरोना काल) मे राज्य सरकार एवं प्रशासन की ओर से दी गई ड्यूटी को जिम्मेदारी से बेखुबी निर्वाह किया है और भविष्य मे भी इसी निष्ठा से करते रहेगें। पंचायत राज विभाग और शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदत्त सभी कार्यो को और योजनाओं को ग्राम पंचायत सहायको द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
अतः जिले के समस्त पंचायत सहायको ने मुख्यकार्यकारी अधिकारी द्वारा आदेश करने की मांग कि एवं समय पर मानदेय भुगतान की माग की है। सरकार हर किसी की आर्थिक की जरूरत को पूरा कर रही है लेकिन कोरोनो योद्धा बने पंचायत सहायकों को सरकार ध्यान नहीं दे रही है और अधिकारी भी इस का रास्ता नहीं निकाल पा रहे हैं इसलिए पंचायत सहायकों में सरकार और अधिकारी के खिलाफ रोष व्याप्त है अगर जल्दी इसका समाधान नहीं किया गया तो बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौड़ कहा है।







