इमरान आलम (ब्यूरो चीफ अमेठी) – जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत दिनांक 18.06.2021 को उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना जायस मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र राम किशोर निवासी पूरे गंगाराम पुरवा मजरे बहादुरपुर थाना जायस जिला अमेठी को 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास से समय करीब 05:30 बजे शाम में गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता उमेश कुमार पुत्र राम किशोर निवासी पूरे गंगाराम पुरवा मजरे बहादुरपुर थाना जायस जिला अमेठी । बरामदगी- 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 176/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी ।






