स्वास्थ्य सहायक रोबोट “रक्षक” भायखला रेलवे अस्पताल को सुपुर्द किया

मुंबई (अनिल साळवी) – कोरोनावायरस के प्रसार के खिलाफ लड़ाई में, मध्य रेल के मुंबई मंडल, ईएमयू कार शेड, कुर्ला ने एक स्वास्थ्य सहायक रोबोट बनाया है, “रक्षक” पूरी तरह से इन हाउस तैयार किया है और उसे भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, भायखला को सौंप दिया गया है। मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री शलभ गोयल ने इस रोबोट को दिनांक 28.7.2020 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में डॉ मीरा अरोड़ा, मुख्य चिकित्सा निदेशक, भायखला अस्पताल को सौंप दिया है। श्री सुनिल बैरवा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर, कुर्ला और उनकी समर्पित टीम ने इसे इन हाउस डिजाइन कर बनाया है।
यह चिकित्सा सहायता रोबोट दूरस्थ रूप से डॉक्टर और रोगी के बीच संवाद स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह तापमान, नाड़ी, ऑक्सीजन प्रतिशत और डिस्पेंसर सैनिटाइज़र ऑटोमैटिक, इंफ्रारेड सेंसर जैसे स्वास्थ्य मापदंडों को माप सकता है। “रक्षक” मरीजों को दवा / भोजन दे सकता है और डॉक्टर और रोगी के बीच 2-तरफ़ा वीडियो संचार कर सकता है। यह 150 मीटर तक के दूरस्थ संचालन की एक सीमा के साथ सभी स्तरों पर सभी दिशाओं में आगे बढ़ सकता है।
एक फुल चार्ज बैटरी के साथ, यह लगातार 6 घंटे काम कर सकता है और अपनी ट्रे में 10 किलो वेट तक ले जा सकता है। यह वाई-फाई पर आधारित है और इसलिए किसी भी मोबाइल डेटा की आवश्यकता नहीं है और यह एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन के साथ संचालित होता है। मरीजों के वीडियो और स्नैप शॉट्स भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here