हिंगणघाट (क्राइम रिपोर्टर आसिफ कुरैशी) : हिंगणघाट उप जिला रुग्णालय में समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल में मरीजों कि भीड़ होने पर भी रुग्णालय प्रशासन इन समस्या पर कारगर इलाज करता दिखाई नहीं देता।
कोरोंना की तीसरी लाट का खतरा सर पर मंडरा रहा है। इसी के साथ बरसात के साथ बीमारियां भी बढ़ रही है। जिस वजह से रुग्णालय में भीड़ लगी रहती है। लोग डॉक्टर के पास जाकर जांच करते है। और डाक्टर के लिखे दवा को लेने जब जाते है तो उन्हे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
दवा वितरण विभाग में एक ही महिला कर्मचारी दिखाई देती है। लेकीन मरीजों कर संख्या ज्यादा होने से वहा हमेशा भीड़ लगी रहती है। जिससे सोशल डीस्टसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। रुग्णालय में कर्मचारी की कमी की शिकायत पुरानी है। कई बार मांग किए जाने पर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दवा देने के लिए एक ही कर्मी होने से दवा के लिए लंबी कतार लगती है। और सोशल डीस्टसिंग की धज्जियां उड़ती है। इस और ध्यान देकर मरीजों को राहत देने की मांग की जा रही है।






