अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : ईद उल अजहा के मौके पर आज थाना जायस प्रभारी राजेश सिंह एवं चौकी इंचार्ज शिव बख्श सिंह मै हमराह एक कंपनी पी.ए.सी के नेतृत्व में कस्बा जायस जिला अमेठी में पैदल गश्त एवं ड्रोन से निगरानी हेतु वीडियो ग्राफी कर के सोशल डिस्टेंस एवं प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना करने की लोगो को हिदायत दी।
अमेठी एस.पी. दिनेश सिंह का जायस नगर की ईदगाह का निरीक्षण किया एवं ईद की मुबारक बाद भी दी और ईश्वर से दुआ करने की अपील की जल्द से जल्द कॉरोना से मुक्ति मिल सके इस मौके पर मुस्लिम तकरीबात कमेटी के महा सचिव हाजी इशरत हुसैन एवं समाज सेवक शकील इदरीसी जायस विकास मंच के इरफ़ान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।






