वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के सौ वर्ष पूरे।

  • शताब्दी वर्ष के पहले दिन हुए अनेक कार्यक्रम।
  • मुम्बई में एनसीपी के नेता शरद पंवार ने वीडियो कान्फ्रेंस से रेल कर्मियों को संबोधित किया।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – रेल कामगारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के 1 अगस्त को सौ वर्ष पूरे हो गई। यूनियन की स्थापना 1 अगस्त 1920 को हुई थी। इसलिए अब 1 अगस्त से शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। यूनियन के प्रतिनिधि सतीश कुमार गोयल ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन से मुम्बई, बडौदा, अहमदाबाद, राजकोट और भावना नगर मंडल के 70 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। यूनियन के का कार्यालय अजमेर में भी संचालित है। अजमेर रेल मंडल कार्यालय में वेस्टर्न रेलवे की यातायात और संचलन शाखाए चल रही है, इसलिए 1 अगस्त को अजमेर में मंडल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ। गोयल ने बताया कि वीडियो कॉन्फें्रस के जरिए मुम्बई से एनसीपी के नेता शरद पंवार ने यूनियन के कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पंवार ने रेलवे में निजीकरण का विरोध किया। पंवार का आरोप रहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों की वजह से रेल विभाग में श्रमिकों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब अनेक ट्रेनों को निजी संस्थाओं को ठेके पर दिया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पश्चिम रेलवे की जीएम अशोक बंसल, मध्य रेलवे के जीएम संजय मित्तल, ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के पदाधिकारियों ने भी संबोधन दिया। गोयल ने बताया कि पूर्व में इस यूनियन को डीबीएनसीआई के नाम से जाना जाता था। देश में यह यूनियन सबसे पुरानी है। शताब्दी वर्ष के आयोजन में अजीत सिंह, सुरेश सिंह चौहान, अजीत कुमार उपाध्याय, बंसत कुमार झा, अशोक राज, प्रदीप गुप्ता, सतीश विजयवर्गीय आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यूनियन और शताब्दी वर्ष के आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9001192147 पर सतीश कुमार गोयल से ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here