हिंगणघाट (प्रतिनिधी आसिफ कुरैशी) : निशातपुरा स्थित रब्बानी क्लब एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित जिम का 15 अगस्त की शाम 9 बजे विधायक समीर कुमार के हस्ते उद्घाटन किया गया जिसमें व्यायाम करने की मशीनें और साथ ही इमारत को पकड़कर कुल 8 लाख की लागत लगाकर तैयार किया गया ।
कुणावार बताया कि आज के दौर में युवाओं को व्यायाम करने की बहुत जरूरत है और साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान देने की आज जरूरत है उन्होंने साथ ही निशानपूरा कब्रिस्तान के बचे हुए कामों को पूरा करने का आश्वासन दिया और बताया कि इस जिम मे व्यायाम कर के युवाओं ने पुलिस भर्ती और एमपीएससी यूपीएससी में अपनी रुचि दिखानी चाहिए
कार्यक्रम के प्रमुख उपस्थिति विधायक समीर कुणावार, डॉ निर्मेश कोठारी, माजी अध्यक्ष आरिफ कुरैशी, मिर्जा हुमायूं बेग एडवोकेट इब्राहिम बख्श, बिस्मिल्लाह खान,हनीफ खान ,मिर्जा दौलत बेग आदि उपस्थित थे।






