अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : आज दिनांक 18.08.2021 कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जिलाधिकारी अमेठी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री दिनेश सिंह द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व रक्षाबंधन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं/प्रतिष्ठित, सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर शासन के गाइडलाइन से अवगत कराया गया ।
मीटिंग में धर्मगुरूओं से आगामी त्यौहार को मिलजुलकर शान्ति व सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजनमानस को जागरूक व पालन करने हेतु तथा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दृष्टिगत आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने व कोविड गाइडलाइन के पालन हेतु जागरूक करने की अपील की गयी ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री सुशील प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री गुरमीत सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री मनोज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री अजय कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।






