मुंबई (प्रतिनिधी फिरोज सिद्दीकी) : मनपा एम/पूर्व की झोपड़पट्टियों से घिरे रहिवासिय इलाकों में इनदिनों अनगिनत जनसमस्याओं का अंबार लग चुका है ।उल्लेखनीय तौर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियाँ उड़ते दिखाई दे रही है । जिसका जीता जागता सबूत शिवाजीनगर-मानखुर्द विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश रहिवासिय इलाकों में सफाई का आभाव देखने को मिलता है ।
जिसमें से शिवाजीनगर रोड़ नंबर.6 , प्लाट नंबर 36 . की कचरा पेटी की तर्ज पर इलाके की मकान मालिकों के कब्ज़े , अतिक्रमण से बची कचरा पेटियां बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से बहुत कम होने के कारण कचरा ओवर फ्लो रहता है । परिणाम स्वरूप कई सार्वजनिक जगाहों समेत रहिवासिय घरों के अगल-बगल स्थित कचरा पेटियों से कचरा कूड़ा ओवर फ्लो होकर सड़कों तक फैला मिलता है । जिसके कारण मौजूदा बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों फैलने की वजह बन रहा है ।जैसे डेंगू मलेरिया ,डायरिया ,बुखार जैसे रोगों से ग्रस्त रहते है निवासी ।
आप पार्टी के वार्ड अध्क्षय मुरगेश वर्नियर ने मनपा प्रशासन से कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आशंका जताई है कि रहिवासिय इलाकों में अगर समय रहते कचरा पेटी की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध नहीं करवाई गई व सर्वजिनिक स्वछता अभियान जागरूकता फैलाकर नागरिकों को जागरूक नहीं किया गया तो स्थिति भयानक हो सकती है । झोपड़पट्टियों इलाकों में दुबारा से कोरोना महामारी के फैलने का खतरा बढ़ सकता है ।
इतना ही नहीं कचरा पेटियों पर कब्जा जमाये हुए मकान के मालिकों से कचरा पेटी मुक्त करवाये । कहा जाता है कि पूर्व में स्वछ भारत मुहिम को जामिन पर उतराने की कोशिश प्रभाग 137. की नगरसेविका आयेशा रफीक शेख व उनके पिता वरिष्ठ सपा नेता रफीक शेख , सपा प्रभाग क्रमांक 138 .की सपा नगरसेविका आयेशा ऐंन मोहम्मद खान ,युवा नेता इरफान खान ने पूर्व में बहुत हद तक कोशिश किया थे पर आगामी मनपा चुनावों को सर पर होने के कारण कोई नागरसेवक अपना वोट बैंक गंवाना नहीं चाहता है । कहा जाता है कि एम पूर्व प्रभाग में 15 वार्ड आते है ,जिसमें की अधिकांश नगरसेवकों ,नागरसेविकाओ ने चुप्पी साध रखी है । वहीं जबकि एम/पूर्व में सपा के 6 नगरसेवकों का हुजूम है परंतु स्वछता के मामले में सब असहाय नजर आ रहे है ।
लेकिन इस बार क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक व आप पार्टी के प्रभाग अध्क्षय -138 . मुरगेश वर्नियर ने इस भागीरथी प्रयास को जामिन पर उतारने के लिये कमर कस चुके है । उनके अनुसार मनपा प्रशासन माकन मालिकों से भाड़ा वसूलती है । जिसके कारण शिवाजीनगर-मानखुर्द विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को मौजूदा समय मे नागरिक सुविधा के नाम पर आरोग्य कचरा पेटियों की सुविधा उपलब्ध करवाये । इतना ही नहीं कचरा पेटियों की जगह कब्जा जमाने वाले मकान मालिकों की पहचान कर के उनके कब्जे से कचरा पेटी मुक्त करवाये । ताकि शिवाजीनगर-मानखुर्द विधानसभा क्षेत्रों की गलियों ,मोहल्लों सड़कों पर चले।






