लखनऊ (नौशीन बानो) – लखनऊ कमिश्नरी के अंतर्गत महिला IPS अधिकारियों का राजधानी के सन्मानित पत्रकारों द्वारा रक्षाबंधन
के पर्व पर राखी बंधवाकर महिला अधिकारीयों का सन्मानित किया गया भाई-बहन के अटूट विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गयी।
इन महिला अधिकारीयों अधिकारियों ने इस पावन त्योहार में भी अपने परिवारजनों से दूर रहकर अपनी ड्यूटी की जो सन्मान के पात्र हैं।
कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक दूरी ( Social distancing) का पूर्णतः पालन करते हुए पोलिस उपायुक्ता शालिनी जी ने पत्रकारों को इस पवित्र अवसर पर बधाई दी और आगृह किया कि पत्रकारिता के साथ साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रख्खै।
लखनऊ पूर्व की पोलिस उपायुक्ता चारू निगम जी ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए सभी को मिठाई खिलाई और रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों की बहेन अपने सभी सभी पत्रकार भाईयों का सन्मान करती हूं और अच्छी कानून व्यवस्था राजधानी लखनऊ में रहे ऐसी आशा करती हूं। चारू निगम जी ने पुलिस यातायात विभाग मैं भी बहुत से सराहनीय कार्य किए हैं अब लखनऊ पूर्व की पोलिस उपायुक्ता का कार्यभार संभाल रही हैं। पोलिस यातायात की उपायुक्ता ख्याती गर्ग जी ने मोबाइल पर रक्षाबंधन की बधाई दिया।
पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल में दर्शन पोलिस टाइम्स के उत्तर प्रदेश के उप-संपादक श्री. सय्यद गुलाम हुसैन जी, सह-संपादक श्री. सरफराज़ ज़ाहिद जी, आवाज़ प्लस के संपादक श्री. संजीव श्रीवास्तव जी, आवाज़ प्लस के वरिष्ठ पत्रकार श्री. विजय गुप्ता जी , जनवार्ता न्यूज़ एजेंसी से श्री. नदीमुद्दीन जी, श्री. सय्यद इकबाल जी के इलावा कई पत्रकार मित्रगण उपस्थित रहे।







