कानून व्यवस्था को लेकर पानीपत पुलिस ने की माॅक ड्रिल।

पानीपत (हरियाणा प्रतिनिधी नंद पाल) : कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों ने उपद्रवी भीड़ व असामाजिक तत्वों से निपटने का अभ्यास किया।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला पुलिस के कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दंगा निरोधक टीम बनाकर मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। इसमें पुलिस बल की सभी टुकड़ियों को स्पेशल मॉक ड्रिल करवाई गई, जिसको उपद्रवी भीड़ व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जानकारी दी गई।hariyana-policehariyana-police-drill

उक्त मॉक ड्रिल में आंसू गैस टीम ने भी भाग लिया। आंसू गैस के गोले छोड़ने व वज्रा वाहन का प्रयोग करने बारे जानकारी दी गई। दंगा निरोधक टीमों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी-डंडों कैनसिल्ड व वाटर कैनन के साथ अभ्यास किया। इसके अतिरिक्त रास्ता रोकने दंगा करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अभ्यास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here