महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन

मुंबई (प्रतिनिधी फिरोज सिद्दीकी) : चेंबूर के समाज मंदिर हाल में गत दिनों भाजपा चेंबूर विधानसभा अध्यक्ष राहुल वालंज की अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक १५२ की कार्य सम्राट नगरसेविका आशाताई सुभाष मराठे के मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसका लाभ सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उठाया। अनुभवी फाउंडेशन और कैंसर पेसेंट एड एसोसिएशन की ओर से इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन चेंबूर पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा के हाथो संपन्न हुआ।

खास बात यह है कि चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा ने खुद के भी स्वास्थ्य की जांच करवाई। जांच शिविर का लाभ 126 महिलाओं और 25पुरुषों ने उठाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर, सुबास मराठे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here