मऊ में घाघरा नदी में नाव पलटी, पांच लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख

लखनऊ (सरफराज जाहिद) – बारिश और मॉनसून का समय चल रहा है. कोरोना संकट के इस दौर में देश के कई इलाके बाढ़ से ग्रसित हैं और नदियां बढ़ कर उफान पर हैं. महामारी के साथ प्राकृतिक आपदा का भी संकट है. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को त्रासद खबर सामने आई. यहां घाघरा नदी में नाव पलटने से कई लोग डूब गए.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में यह घटना सामने आई है. यहां के चक्की मूसाडोही गांव के पास घाघरा नदी में नाव पलट गई. हादसे में दो महिलाओं समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे.
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक अमला कार्रवाई में जुट गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले के सामने आने के बाद दुख जताया है. इसके साथ अधिकारियों को पीड़ितों को त्वरित राहत देने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here