सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : आज (दि.११) को माननीय प्रधानमन्त्री के जनपद सुलतानपुर में संभावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी जनपद सुलतानपुर रवीश गुप्ता , पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डा. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर तथा एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ रनवे का निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पार्किग स्थल ,कार्यक्रम स्थल व अन्य मार्गो का जायजा लिया गया तत्पश्चात मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज, प्रभारी यातायात तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।






