- अजमेर की सोनम किन्नर उत्तर प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष बनीं। राज्यमंत्री का दर्जा मिला।
- सोनम अजमेर में कांग्रेस की मनोनीत पार्षद रह चुकी हैं।
- डॉ. दीपक भाकर केंद्र सरकार में निदेशक बने।
अजमेर (एस.पी.मित्तल) : अजमेर नगर निगम में कांग्रेस की मनोनीत पार्षद रहीं सोनम किन्नर अब उत्तर प्रदेश में नवगठित किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। सोनम को अब राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा अजमेर जिले के केकड़ी उपखंड निवासी सोनम ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में पांच लाख और देशभर में करीब एक करोड़ किन्नर हैं। किन्नरों की भलाई के लिए जो कुछ भी हो सकता है, वह किया जाएगा।
किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोनम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। सोनम ने कहा कि योगी जी ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किया है। पांच माह बाद होने वाले विधानसभा के चुनाव में एक बार योगी जी के नेतृत्व में भाजपा को जीत मिलेगी। किन्नर समाज भी भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मोबाइल नंबर 7081169999 पर सोनम किन्नर को बधाई दी जा सकती है।
कांग्रेस और सपा में भी सक्रिय रहीं:
सोनम अजमेर में कांग्रेस में सक्रिय रहीं तो उत्तर प्रदेश जाने के बाद सोनम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में सक्रिय रहीं। सोनम ने सुल्तानपुर नगर परिषद के सभापति का चुनाव भी लड़ा। कमल बाकोलिया, जब अजमेर के मेयर थे, तब सोनम को नगर निगम में पार्षद मनोनीत किया था। समाजवादी पार्टी से मोहभंग होने के बाद सोनम ने दो माह पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सोनम को भाजपा में शामिल करने और किन्नर कल्याण बोर्ड का उपाध्यच्क्ष बनवाने में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सिंह ने ही सोनम का नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तावित किया। इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर का मेयर एक किन्नर को बनवा चुके हैं। सोनम ने आज भले ही उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर लिया हो, लेकिन इससे पहले उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में लम्बा संघर्ष किया। राहुल गांधी जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब सोनम ने राहुल से भी मुलाकात की थी। सोनम की अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के प्रति गहरी अकीदत है। पार्षद रहते हुए भी सोनम अजमेर में काफी सक्रिय रहीं।
डॉ. भाकर निदेशक बने:
राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और अजमेर के जेएलएन अस्पताल में चिकित्सक रहे डॉ. दीपक भाकर को बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल सर्विसेज का नॉन ऑफिशिय निदेशक नियुक्त किया है। यह बोर्ड केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री हाउसिंग एंड अर्बन ऑफिसर्स के अधीन काम करता है। मोबाइल नंबर 7014139432 पर डॉ. भाकर को बधाई दी जा सकती है।






