अमेठी में दो लुटेरे गिरफ्तार।

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : अमेठी जिले की गौरीगंज और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने प्रतापगढ़ जिले के दो लुटेरों को आज पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट की एक धान की मशीन, एक एलसीडी टीवी, एक बैट्रा, इन्वर्टर, एक तमंचा और एक कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार एक नवंबर की रात में बाइक से श्रीराम ट्रेडर्स सैठा रोड आरटीओ ऑफिस गौरीगंज के यहां चौकीदार को मारपीट कर बांधकर गोदाम के अंदर से इन लुटेरों ने लूट किया था। लुटेरे लूट की एक धान की मशीन, एक एलसीडी टीवी, एक बैट्रा व इन्वर्टर उठा ले गए थे। लुटेरों ने सामन अपने गांव के तालाब के किनारे झाड़ियों मे छिपाकर रख दिया था। अभियुक्तों के निशानदेही पर तालाब के किनारे से सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आज गौरीगंज के मनीपुर के पास से बाइक सवार दो लुटेरों को पकड़ा गया। इनकी पहचान धर्मेन्द्र सरोज पुत्र जोखू निवासी ग्राम बौजलपुर दल्लापट्टी थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ व राम अवध सरोज के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि हम दोनों लोग अपने गांव के एक अन्य साथी सुरेन्द्र पुत्र चन्दुल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here