राज्यपाल से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की गुहार; लाखो लोगो को भुखमरी से बचाए |

  • फेरीवाला सरकार पर बोझ नहीं समाज का प्रहरी – जयशंकर सिंह
  • जल्द ही कोई ठोस निर्णय – राज्यपाल

मुंबई (उपसंपादक अनिल साळवी) – मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भूखमरी की कगार पर पहुंच चुके मजदूरों पथ विक्रेताओं की आवाज बनकर पात्र फेरीवालों के विषय में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता आजद हॉकर्स युनियन के युवा नेता जयशंकर सिंह ,वसीम सिद्दकी सूरज सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात किया |
सांसद संगम लाल गुप्ता ने फेरीवाला का रोजगार चालू करने ,10 हजार रुपया केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए लोन और सीनियर सिटीजन फेरीवालों के लिए केंद्र सरकार द्धारा घोषित पेंसन योजना पर चर्चा की | महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने ध्यान से गरीबो की व्यथा सुनी और जल्द ही इस विषय पर कठोर निर्णय लेने की बात कही | आजाद हाकर्स युनियन के जयशंकर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से कहा की पथ विक्रेता सरकार पर बोझ नहीं बल्कि समाज का दर्द दूर करने वाला प्रहरी है | इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ,आजाद हाकर्स युनियन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here