लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) : आज दिनांक 14 .8.22 उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन द्वारा 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आज संगठन के प्रदेश महामंत्री सुहैल आबिद के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन संगठन के जिला कार्यालय सेक्टर 14 ओल्ड इंदिरा नगर लखनऊ से सेक्टर 14 न्यू पावर हाउस तक निकाली गई ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शरदेंदु सागर शर्मा, सुमित श्रीवास्तव ,जुगल मिश्रा,शशि प्रकाश कटियार, धीरज कश्यप ,प्रदीप यादव, मोहम्मद आसिफ, गुलरेज अब्बास ,मोहम्मद राशिद , फिजाउद्दीन सिद्दीकी ,बलराम मौर्य ,इंद्रजीत, मेराज अहमद, अमन, केदार ,बृजेश रावत आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे|
राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय ,वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, के नारे लगाते रहे। अंत मे एक सभा आयोजन किया गया जिसमें देश के लिए शहीद हुए वीरों का गुणगान कर देश की आजादी पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला ।







