मुंबई (उपसंपादक अनिल साळवी) – मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री संजीव मित्तल ने आज सद्भावना दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई स्थित मध्य रेल मुख्यालय में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने का तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमो से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई।







