श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक लाख पौधे लगाने की घोषणा

बजरंग सेना

सुरत (प्रतिनिधी) : हिंदी संस्कृति और धर्म के संरक्षण के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भारत में कार्य कर रही श्री बजरंग सेना पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। इसी के तहत श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने अपने जन्मदिन को भी पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन यानी 23 जुलाई को एक लाख पौधे लगाने की घोषणा की है।

हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि सूरत से श्री बजरंग सेना की स्थापना के बाद आज संगठन ने देशभर में विस्तार किया है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में संगठन की शाखाएं हैं और इन शाखाओं से एक लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। 23 जुलाई को मेरा जन्मदिन है तब संगठन के साथ चर्चा के बाद इस दिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करने का निर्णय किया है। 23 जुलाई को श्री बजरंग सेना की सभी शाखाएं पौधारोपण कार्यक्रम के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएगी। प्रत्येक सदस्यों से एक एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया है। यानी एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here