बिहार विधानसभा चुनाव: आयोग का निर्देश, Covid 19 के गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर करें तैयारी

पटना (संवाददाता) – भारत निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में आयोग की ओर से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखें। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में वास्तविक नाम की इंट्री, पुरुष या महिला होने और पता को अंकित करने में सावधानी बरतें। आयोग ने कहा कि चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत बनाये गए प्लान को अमल में लाये ताकि अधिक स्व अधिक मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया जा सके। आयोग ने आगे कहा कि मतदाता सूची में मतदाताओं के जेंडर रेसियों को ठीक करने को लेकर ध्यान दें।
आयोग की ओर से प्रमण्डलवार सभी जिलों में चुनाव तैयारियां की लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी समीक्षा की गयी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पहले दिन पांच प्रमण्डल पटना, तिरहुत, पूर्णिया, कोसी व भागलपुर से संबंधित ज़िलों की समीक्षा की गई थी। जबकि दूसरे दिन चार प्रमंडलों मगध, दरभंगा, सारण व मुंगेर प्रमंडल के 17 ज़िलों में तैयारियों की समीक्षा की गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों व वाहनों की आवश्यकता के आकलन करने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here