मध्य रेल की आरपीएफ टीम कसारा ने एक लड़की को अपने परिवार से पुनः मिलाया

मुंबई (प्रतिनिधी अकबर मकरानी) – दिनांक 31.08.2020 को लगभग 23.35 बजे, मध्य रेल मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर गश्त ड्यूटी के दौरान श्री संजय कपिले हेड कांस्टेबल आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर 4 के पास लोकल साइडिंग में एक लड़की को संकटग्रस्त हालत में पाया। फिर वह लड़की को आरपीएफ कार्यालय में ले आया और श्री रणसिबरे सब इंस्पेक्टर, ने जीआरपी को सूचित किया और लड़की से पूछताछ की। उसने अपना नाम अंजलि बाराब, उम्र 15 साल, शाहपुर, बताया और कहा कि अपनी माँ के साथ झगड़े के बाद वह घर से चली गई। श्री रणसिवरे ने तुरंत उसके माता-पिता से संपर्क किया, जो आरपीएफ कार्यालय, कसारा में तुरंत आये । सभी ने एक दूसरे को पहचान लिया। जीआरपी ने उनके परिवार को समझाया और उचित सत्यापन के बाद लड़की को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here