तलोदा (प्रतिनिधी मिलिंद निकम) – तलोदा तहसील के गोपालपूर में देश की 500 महिला संघटनोके साथ एकजुटता
दिखाते हुये आदिवासी महिला ओने नृत्य किया तथा गाव निर्माण शाला के उदघाटन के साथ साथ नर्मदा नवनिर्माण अभियान तथा जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय की ओरसे मेधाताई ने महिलाओंके साथ हो रही हिंसा अत्याचार ,बेरोजगारी तथा शिक्षा में वंचना पर बात रखी। उन्होने कहा की घर जमीन में अधिकार से लेकर राजनीती ताक महिला का हिस्सा 50%होना जरुरी है।
लोकडाऊन के संकट का विभिन्न असर भुगतनेवाली महिला को रोजगार और अनुदान मिलना ही चाहीये।सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से रुकेगा महिला ओपर अत्याचार।जाती धर्म लिंग और वर्गभेद के बाद समतावादी वर्ग निर्माण में आज की केंद्र सरकार के निर्णयोन्को रोकने में महिला शक्ती बिना सफलता पाना मुश्कील होगा।
गौरी लंकेश ,दाभोलकर, कलबुर्गी, पानसरे इन सभी शहिदोंके साथ साथ झुठे आरोपोंमे गिरफ्तार परिवर्तन वादी
कार्यकर्ताओंको सभीने अभिवादन किया । इस दुसरी गाव निर्माण शालामें 16 युवा शिक्षक-शिक्षिकाए गावके घर बैठे 150 विद्यार्थियोंको पालकोंकी सहमतीसे शिक्षा देना अब शूरु हो गया है । तहसीलदार, तळोदा,नंदूरबार व अन्य अधिकारी इस कार्यक्रममें शरीक रहे ।
नर्मदा आंदोलनके वर्षोन्के प्रयास के बाद गोपालपूर में परिवारोंको वर्षो पहले प्राप्त भूखंड का पट्टा तहसीलदारसे वितरित किया गया । गाववासीयोने आंदोलनके संघर्ष तथा लतिका राजपूत,चेतन साळवे आदि कार्यकर्ताओंके मेहनत को सराया । हाथमे नोटबुक और किताब लेकर बच्चोने ऑफलाईन शिक्षा का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया ।
तिसरी गावनिर्माण शाला नर्मदानगर में आज शूरु हो चुकी है । वहांभी 20 युवा शिक्षक 300 बच्चोको पढाऐंगे । यहां की रयत शिक्षण संस्था की शाला बंद रहते हुये उनकी शाला का उपयोग गाव निर्माण शाला के लिए करने का गावावासीयोने और ग्रामपंचायत ने तय किया है । नर्मदा नगर के पुण्या सरपंच ने कहा कि यह लोकड़ाऊन दो साल तक चला तो क्या होगा?आदिवासी बर्बाद हो जायेगा।ऑनलाइन शिक्षा के लिए एंड्रॉइड फोन लेना होगा ,जिओ का सिम लेना होगा उसका कमसेकम 200 रुपये रिचार्ज।पाच बच्चे होंगे तो पांच मोबाइल और उसका रिचार्ज खर्च कहासे लायेंगे? 3 गांव निर्माण शालामें करीबन 750 विद्यार्थी शिक्षा लेते है और 5 नर्मदा जीवन शाला में 250 विद्यार्थी ऐसें 1000 विद्यार्थी ऑफलाईन शिक्षा ले रहे है।








