अजमेर के अग्रवाल समाज ने प्रशासन को पीपीई किट दिए।

rajasthan-agarwal

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की अजमेर शाखा की ओर से जिला और पुलिस प्रशासन को पीपीई किट भेंट किए गए हैं। यह किट जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित और पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप को सौंपे गए।

 

इस मौके पर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि ओम प्रकाश बंसल, रमेश चंद अग्रवाल, सुबोध जैन, संजीव गुप्ता, गोविंद स्वरूप गर्ग, अशोक पंसारी, रामेश्वर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। जिला शाखा के अध्यक्ष गिरधारी मंगल और महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनसहयोग से 225 पीपीई किट खरीदे गए थे। अब इन किट को जरुरतमंद लोगों को नि:शुल्क दिया जा रहा है।

 

 

संस्था की ओर से पूर्व में पांच हजार मास्क भी नि:शुल्क वितरित किए गए हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414280962 पर शैलेन्द्र अग्रवाल से ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here