- अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में से मात्र 28 वार्डों में ही सामान्य वर्ग के पुरुषों को चुनाव लडऩे का मौका मिलेगा।
- चुनाव की तारीख तय नहीं, लेकिन वार्डों का आरक्षण हुआ।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – 13 अक्टूबर को प्रदेश भर की 129 शहरी निकायों में वार्डों का आरक्षण तय कर दिया है। हालांकि अभी वार्ड पार्षद के चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन वार्डों के आरक्षण से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इन 129 निकायों का कार्यकाल गत 20 अगस्त से समाप्त हो चुका है। मालूम हो कि जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नगर निगमों के चुनाव का मामला अलग है। 13 अक्टूबर को अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के साथ साथ किशनगढ़ नगर परिषद के 60 व नगर पालिका केकड़ी के 40, बिजय नगर के 35 तथा सरवाड़ पालिका के 25 वार्डों का आरक्षण भी हुआ। जिले के 240 वार्डों में से सिर्फ 79 वार्डों में ही सामान्य वर्ग के पुरुषों को चुनाव लडऩे का अवसर मिलेगा। इन 79 वार्डों में भी किसी भी वर्ग का पुरुष और महिला चुनाव लड़ सकते हैं। यह बात अलग है कि आरक्षित वार्ड में सामान्य वर्ग का व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है।
अजमेर नगर निगम:
निगम के 80 वार्डों में से 41 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। यानि मात्र 28 वार्डों में ही सामान्य वर्ग के पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। 13 अक्टूबर को जिला कलेक्टर की उपस्थिति में जवाहर रंगमंच पर वार्डों का आरक्षण किया गया। इसके अनुसार निगम के वार्ड संख्या 7, 8, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 27, 43, 44, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52 तथा 53 नम्बर के वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन 20 वार्डों में से वार्ड संख्या 19, 43, 44, 47, 49, 51 तथा 52 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 54 और 61 निर्धारित हैं, इसमें से वार्ड संख्या 61 एसटी महिला के लिए आरक्षित है। ओबीसी वर्ग के लिए 17 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, इनमें वार्ड संख्या 68, 9, 80, 33, 28, 24, 12, 30, 5, 13, 64, 78, 20, 55, 71, 35 तथा 59। इन वार्डों में से वार्ड संख्या 12, 35, 68, 64, 28 व 20 में ओबीसी महिला ही उम्मीदवार हो सकेंगे। सामान्य वर्ग के ही जो 41 वार्ड रखे गए हैं, उनमें से वार्ड संख्या 31, 67, 73, 41, 40, 29, 3, 14, 74, 56, 45, 60 व 39 नम्बर के वार्डों में सामान्य वर्ग की महिला ही चुनाव लड़ सकती है।
किशनगढ़ नगर परिषद:
किशनगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में से 31 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें से 12 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए है। यानि सिर्फ 29 वार्डों में ही सामान्य वर्ग का पुरुष चुनाव लड़ सकता है। किशनगढ़ में वार्ड संख्या 9, 12, 18, 33, 35, 43, 52, 56, 59, 60 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से वार्ड संख्या 33, 9 व 60 एससी महिला के लिए आरक्षित है। एसटी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 17 आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 36, 5, 26, 21, 39, 3, 46, 22, 51, 2, 54, 20 व 53 आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में से वार्ड संख्या 2, 54, 36 व 53 ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग के लिए जो 31 वार्ड रखे गए हैं उनमें से वार्ड संख्या 19, 30, 27, 28, 4, 25, 48, 55, 29, 13, 50 व 7 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
केकड़ी नगर पालिका:
केकड़ी के 40 वार्डों में से सामान्य वर्ग के लिए 21 वार्ड रखे गए हैं। जिनमें से 8 वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यानि सामान्य वर्ग के पुरुष 13 वार्डों में ही चुनाव लड़ सकते हैं। केकड़ी में वार्ड संख्या 2, 28, 3, 39, 40, 15 व 27 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से वार्ड संख्या 3 और 27 में एससी वर्ग की महिला ही उम्मीदवार हो सकती है। केकड़ी में एसटी के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 21, 33, 4, 12, 9, 31, 16 व 26 आरक्षित किए गए हैं। इनमें से वार्ड संख्या 4, 16 व 12 ओबीसी महिला वर्ग के लिए हैं। सामान्य वर्ग के लिए जो 21 वार्ड रखे गए हैं उनमें से वार्ड संख्या 5, 30, 17, 35, 36, 24, 22 व 32 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
बिजयनगर नगर पालिका:
बिजयनगर के 35 वार्डों में से 18 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 7 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। यानि सामान्य वर्ग के पुरुष मात्र 11 वार्डों में ही चुनाव लड़ सकते हैं। बिजयनगर में वार्ड संख्या 31, 24, 33, 4 व 32 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें से वार्ड संख्या 31 व 24 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 9 आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 7, 19, 35, 30, 3, 22, व 26 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से वार्ड संख्या 3 व 19 ओबीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। विजयनगर में सामान्य वर्ग के लिए जो 18 वार्ड रखे गए हैं, उनमें से वार्ड संख्या 15, 21, 17, 27, 20, 1 व 18 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
सरवाड़ नगर पालिका:
सरवाड़ के 25 वार्डों में से सामान्य वर्ग के लिए 13 वार्ड रखे गए हैं, जिनमें से पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं यानि सरवाड़ में 8 वार्डों में ही सामान्य वर्ग के पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। सरवाड़ में वार्ड संख्या 25, 3, 1 व 2 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं,इनमें से वार्ड संख्या 2 दो एससी महिला के लिए रखा गया है। वार्ड संख्या 23 एसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 5, 6, 16, 22 व 24 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से वार्ड संख्या 6 और 24 ओबीसी महिला वर्ग के लिए रखा गया है। सरवाड़ में सामन्य वर्ग के लिए जो 13 वार्ड रखे गए हैं उनमें से वार्ड संख्या 10, 12, 15, 19 व 20 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।







