उत्तर गौरव’ से सम्मानित हुए प्रदीप शर्मा

pradip-sharma

मुंबई (उपसंपादक सुरेश पवार) – मूलरूप से उत्तर प्रदेश के, महाराष्ट्र में जन्म और शिक्षा लेकर महाराष्ट्र पुलिस में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को ‘उत्तर गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘जनशक्ति फाउंडेशन’ और ‘दोपहर का सामना’ की ओर से उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। हालांकि सम्मान समारोह का सार्वजनिक कार्यक्रम शहीद भगतसिंह के सहादत दिवस पर निर्धारित था लेकिन कोरोना के परिप्रेक्ष्य में इस कार्यक्रम को सीमित कर कल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इसे संपन्न किया गया।

 

 

पावन पर्व नवरात्रि के दूसरे दिन ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी के हाथों उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह में उपस्थित ‘जनशक्ति फाउंडेशन’ के संस्थापक अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने कहा कि प्रदीप शर्मा ने अपने कार्यकाल में मुंबई से अंडरवर्ल्ड की दहशत खत्म की।

 

 

 

पुलिस में रहते हुए भी उन्होंने कई उल्लेखनीय सामाजिक कार्य किए हैं। ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी ने कहा कि मुंबई पुलिस को प्रदीप शर्मा जैसे जांबाज सिपाही की जरूरत है। उन्होंने कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन बांटा। इतना ही नहीं, कई विद्यार्थी उनके सहयोग से मुफ्त में कंप्यूटर की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र को हमेशा अपनी कर्मभूमि माना है।

 

 

pradeep-sharma

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here