सांसद राहुल शेवाले और ‘श्री राधा फाऊंडेशन’ की ओर से नवरात्र उत्सव में किया गया आयोजन
पनवेल (संवाददाता विकास राठोड) – शुरुवाती दिनो में, मुंबई के कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके धारावी में लॉकडाऊन को कामयाब करने के साथ ही जरूरतमंद लोगो की मदद करनेवाली धारावी पुलीस स्टेशन की सब इन्स्पेक्टर श्रीमती अंजली वाणी जी को ‘कोरोना रणरागिणी’ सम्मान से नवाजा गया।
नवरात्र उत्सव के मौके पर, सांसद राहुल शेवाले और ‘श्री राधा फाऊंडेशन’ की ओर से यह पुरस्कार अंजली जी को धारावी पुलीस स्टेशन में दिया गया। इस वक्त ‘श्री राधा फाऊंडेशन’ की अध्यक्षा श्रीमती कामिनी राहुल शेवाले, धारावी विधानसभा समन्वयक श्री विठ्ठल पवार, आरोग्य समिती उपाध्यक्ष श्री वसंत नकाशे, नगरसेविका मरिअम्मल मुत्तु तेवर, उपविभाग प्रमुख जोसेफ कोळी, राजेंद्र सूर्यवंशी, प्रकाश आचरेकर धारावी महिला विभाग संघटक कविता ताई जाधव महिला उपविभाग प्रमुख माया जाधव शाखाप्रमुख श्री सतीश कटके और अन्य मान्यवर उपस्थित थे। इसी तरह नवरात्र उत्सव में आरोग्य सेविका, महिला पुलीसकर्मी, नर्स, डॉक्टर्स इनको भी सम्मानित किया जा रहा है।
लॉकडाऊन में पुरे पाच महिने तक बिना छुट्टी लिए धारावी जैसे संवेदनशील इलाके में काम कर, श्रीमती अंजली जी ने कर्तव्य और समर्पण की नई मिसाल कायम की है। धारावी में परप्रांतीय मजदूरो को उनके घर जाने के लिए, सरकार के आदेश के अनुसार श्रीमती अंजली जी ने बडा काम किया है। साथ ही कोरोना संकट में जरूरतमंद लोगो को हर तरह की मदद उन्होने की है।







